फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर हार्वेस्टिंग के लिए किया जागरूक

Thu, 05 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
तख्ती लिए शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। सरकारी और गैर सरकारी इमारतों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य कराए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जल संरक्षण अभियान के बैनर तले गुरुवार को बेसिक शिक्षकों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंपा।
विज्ञापन


शिक्षक तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे, तख्तियों पर लिखा था कि जल जीवन का आधार है, जल की सोचें, जीवन की सोचें, जीवन के पल पल की सोचें आदि स्लोगन लिखे थे। शिक्षक अभिषेक गुप्ता और राजीव ने कहा कि जल संरक्षण को लेकर जिले में यूकेलिप्टस के पेड़ के रोपण पर रोक लगाए जाने, वाहन धुलाई के सर्विस सेंटरों पर हजारों लीटर बर्बाद होने वाले पानी के लिए हार्वेस्टिंग सिस्टम लागू किए जाने, तालाबों व नहरों की सफाई बरसात से पूर्व कराए जाने, नगर पालिका की वाटर लाइन में पर्याप्त मात्रा में सप्लाई किए जाने की जरूरत है।

इन मांगों को अमल में लाया जाए। शिक्षक श्याम जी गुप्ता ने कहा कि जिले में एक कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए और एक दूरभाष नंबर जारी किया जाए जिस पर पानी की सप्लाई बाधित होने, लाइन लीक होने, नल खराब होने आदि की सूचना दर्ज करा सकें। इस दौरान शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की। इस मौके पर राघवेंद्र शुक्ला, विद्या निधि मिश्र, आशुतोष मिश्र, आशीष शुक्ल, अवनीश तिवारी, मयंक कुमार मिश्र, हिमांशु रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें