फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में कार्य अवधि सुबह दस से दोपहर दो तक

विज्ञापन
बड़ा चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले में भी कोरोना अलर्ट को देखते हुए बैंकों के कार्यों को सीमित कर दिया गया है। आवश्यक कार्य सिर्फ सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा।
विज्ञापन

अग्रणी जिला प्रबंधक बीएम शुक्ला ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए भारतीय बैंक संघ व राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति लखनऊ ने सभी बैंकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिसमें कहा गया है कि स्टाफ को क्रमबद्ध तरीके से बारी-बारी से बुलाएं। नगदी, जमा निकासी, चेकों की क्लीयरिंग आदि काम सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक ही करें। पास बुक प्रिंटिंग, खाता खोलना व अन्य कोई अपडेशन तत्काल प्रभाव से बंद कर दें। ग्राहकों से भी कहा गया हैं कि आनलाइन पालिसियों का प्रयोग करें। बहुत जरूरी न हो तो बैंकों में न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें