फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से बचेगी बिजली, कंट्रोल होगा वोल्टेज

Sat, 20 Jun 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक कार्मिक ने शुक्रवार को जनपद आकर कार्यशाला के माध्यम से विद्युत कर्मियों को बिजली बचाने के तरीके समझाए। लखनऊ मंडल के मुख्य अभियंता के साथ जनपद आए निदेशक कार्मिक ने उपकेंद्र पर लगी कपिस्टर बैंक मशीन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में मातहतों के साथ राजस्व बढ़ोत्तरी की रणनीति बनाई।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन ने बिजली की बचत करने व वोल्टेज कंट्रोलर के लिए उपकेंद्रों पर अब कपिस्टर बैंक मशीन लगानी शुरू की। इसके माध्यम से बिजली आपूर्ति के बाद लाइन लॉस से होने वाली विद्युत हरास को काफी रोका जा सकता है इतना ही नहीं विद्युत वोल्टेज को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

संडीला के उपकेंद्र पर कपिस्टर बैंक मशीन लगाई गई है। ऐसे में वहां के विद्युत कर्मचारियों को मशीन के प्रयोग के संबंध में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक कार्मिक बीसी वर्मा ने जानकारी दी। कार्यशाला में उन्होंने कर्मियों को बताया कि किस प्रकार से मशीन का प्रयोग कर बिजली को बचाया जाए।
विज्ञापन


निदेशक कार्मिक के संग आए लखनऊ मंडल मुख्य अभियंता आशुतोष कुमार ने भी कर्मचारियों को टिप्स दिए। निदेशक कार्मिक व मुख्य अभियंता ने जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता के साथ बैठक की।

जिसमें उन्हाेंने राजस्व वसूली पर जोर दिया और बड़े बकाएदारों से अभियान चलाकर बकाया वसूली करने के निर्देश दिए। विभागीय बिलों की फीडिंग करवाकर वसूली के निर्देश के साथ ही रमजान को देखते हुए आपूर्ति सुचारू बनाए रखने की बात कही। बैठक में अधीक्षण अभियंता वीके आर्या, अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव व आरबी कटियार, उपखंड अधिकारी सत्येंद्र पांडेय, पंकज भारती व रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें