फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन पोस्ट बैंक के मैनेजर समेत 15 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में 15 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले र्हैं। इनमें गत शुक्रवार को संक्रमित मिले बैंक लिपिक की मां, इंडियन पोस्ट बैंक में मैनेजर भाई, पत्नी और पुत्री भी शामिल हैं। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में तैनात लिपिक, रेलवेगंज शाखा में तैनात महिला लिपिक, उसका भाई और दादी भी संक्रमित मिली हैं। इसके साथ अब कुल संक्रमित 224 हो गए हैं जबकि एक्टिव केस 53 हैं।
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज से रविवार रात जारी हुई रिपोर्ट में जिले के 15 लोगों के संक्रमित होने की बात पता चलते ही हड़कंप मच गया। बीते शुक्रवार को संक्रमित मिले बैंक ऑफ बड़ौदा के लिपिक की मां (58), भाई (35), पत्नी (32) और पुत्री (1) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा की रेलवेगंज शाखा में तैनात महिला कर्मचारी (28), उसके भाई (25) और दादी (85) भी संक्रमित मिले हैं। ये सभी लोग शहर के मोहल्ला न्यू सिविल लाइन्स के निवासी हैं। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा का एक और लिपिक (29) भी सोमवार दोपहर बाद आई रिपोर्ट में संक्रमित मिला है। वहीं 23 जून को कछौना ब्लाक के ग्राम तेरवा दहिगवां में सक्रमित मिले युवक की पत्नी (22) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कोरोना की जांच के लिए उसका नमूना 26 जून को भेजा गया था। परिवार के अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
अंतिम संस्कार में शामिल हुए भाई-बहन सहित तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव
बिलग्राम ब्लाक के ग्राम रणेना स्थित मायके शादी समारोह में शामिल होने आई विवाहिता की बीते दिनों मौत हो गई थी। मौत के बाद उसका नमूना कोरोना की जांच को गया था। बीते गुरुवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, साथ ही एक भाई और दो भाभी भी संक्रमित मिली थीं। इसके बाद महिला के अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों को रुदामऊ स्थित सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। सभी 21 लोगों के नमूने जांच को भेजे गए थे। इनमें से मृतका के चचेरे भाई (14), चचेरी बहन (18) के अलावा इसी गांव की महिला (49) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शाहाबाद सीएचसी में तैनात एएनएम (23) भी पॉजिटिव मिली है। वह 23 जून को मेरठ से सीएचसी शाहाबाद आई थी। 27 जून को स्टाफ के साथ उसकी भी सैंपलिंग हुई थी। बावन कस्बे के भूषण चौराहा निवासी एक व्यक्ति (60) भी कोरोना संक्रमित मिला है। बावन में बीते दिनों संक्रमित मिले सराफा व्यापारी के करीबी होने के कारण उनका नमूना लिया गया था। इन सभी को कोविड-19 अस्पताल मलिहामऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मझिला थाने के दो सिपाही भी संक्रमित
हरदोई। मझिला थाने में तैनात दो सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मझिला थाने में बीती 26 जून को यूपी 112 की पीआरवी पर तैनात दीवान संक्रमित मिला था। इसके बाद मझिला थानाध्यक्ष ने पूरे स्टाफ के साथ अपना भी कोरोना टेस्ट के लिए नमूना दिया था। सोमवार को आई रिपोर्ट में यहां तैनात दो सिपाहियों को संक्रमित पाया गया है।
लखनऊ के कमांड अस्पताल में भर्ती महिला पॉजिटिव
संडीला विकास खंड के ग्राम सांक निवासी महिला (33) भी कोरोना संक्रमित मिली है। महिला का पेट का ऑपरेशन लखनऊ स्थित कमांड अस्पताल में गुरुवार को हुआ था। महिला के मुताबिक कमांड अस्पताल में जो नर्स उसकी देखरेख कर रही थी, वह भी पॉजिटिव मिली थी। इस पर शुक्रवार को महिला को लखनऊ कमांड अस्पताल दोबारा बुलाकर कोरोना की जांच कराई गई। महिला की ससुराल सीतापुर में है, जबकि सांक में मायका है। संडीला सीएचसी के अधीक्षक डा. मसूद आलम ने बताया कि गांव में दो टीमें थर्मल स्क्रीनिंग करेंगी। अगर किसी में भी लक्षण मिलेगा तो कोरोना की जांच कराई जाएगी। महिला के संपर्क में आए सात परिजनों के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें