फोटो-6-रेलवेगंज चौकी के पास बाइक सवार का चालान काटते नगर पालिका टीम के सदस्य।
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर में साप्ताहिक बंदी के दिन भी नगर पालिका की टीम सक्रिय रही। बिना मास्क बाहर निकले 60 वाहन सवारों का चालान किया गया। वहीं बंदी के दिन भी दुकान खोले जाने पर दो दुकानदारों से चार हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
ईओ रविशंकर शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर शहर में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी निर्धारित है। इसमें पूरे शहर में दुकानों को बंद रखना है। मंगलवार को जामा मस्जिद के पास जनरल स्टोर व चूड़ी की दुकान खुली मिली। इनसे दो-दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसी तरह बिना मास्क निकले बाइक सवारों से जुर्माना वसूला गया।