पिहानी। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को मिशन शक्ति के तहत घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा, पास्को एक्ट, महिला हेल्पलाइन नंबर एवं प्रचलित कानूनों की जानकारी विषयक वेबिनार किया गया। प्राचार्य प्रो. विवेक तिवारी ने बालिकाओं को घरेलू हिंसा के प्रति सजग रहने को प्रेरित किया।
डॉ. मंगल किरण ने बालिकाओं को बाल विवाह, यौन शोषण, बाल यौन शोषण, बालश्रम आदि कानूनों के बारे में जानकारी दी। डॉ. माला पाठक ने बालिकाओं को सुरक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करने को जागरूक किया। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1091, 181 व 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता में स्नातक तृतीय वर्ष की प्रगति ने प्रथम, अमृता ने द्वितीय एवं अंकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रो. कौशलेंद्र विक्रम सिंह व डॉ. भैयालाल आदि मौजूद रहे।