फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों के लिए संतुलित और पौष्टिक भोजन जरूरी : डॉ. सरोज

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले अपराजिता के अंतर्गत सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सरोज कुशवाहा ने किशोरावस्था से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने किशोरियों को संतुलित और पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

डॉ. सरोज ने कहा कि हार्मोनल बदलाव के कारण किशोरियों के शरीर में कई परिवर्तन होते हैं। ऐसे में सही खानपान और नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है। मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं को लेकर भी उन्होंने छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान सत्या शर्मा, वार्डन सुमन कश्यप, निशा, सीमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें