लखनऊ रोड स्थित हुंडई मोटर इंडिया की डीलर कंपनी बाला
जी हुंडई पर नई कार 4 एस फ्लूडिक वेरना की लांचिग गुरुवार को हुई। इस मौके
पर बाली जी हुंडई के एमडी कपिल अग्रवाल ने बताया कि 4 एस फ्लूडिक वेरना
कार कई मायनों में खास कार है।
डिजाइन तथा उच्च ईंधन क्षमता के साथ
अत्याधुनिक तकनीक वाली इस कार को विशेष रूप से बनाया गया है और कार
ग्राहकों को आराम दायक ड्राइविंग का अहसास कराने के साथ ही उनकी अपेक्षाओं
पर खरा उतरने में कामयाब रहेगी। बताया कि ग्राहकों को गुणवत्ता युक्त
सर्विसेज देकर उनके भरोसे को लगातार मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा,
जिससे लगातार ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है।
निदेशक श्याम अग्रवाल ने कहा
कि हुंडई की कारों ने ग्राहकों को संतुष्टी देने का प्रयास किया है और इस
क्रम में यह नई कार लोगों को खासी पसंद आएगी। इस मौके पर सेंट्रल बैंक के
मुख्य प्रबंधक सांवरा अग्रवाल ने लांच करते हुए सभी को बधाई दी।