फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद आपसी भाईचारे से मनाएं

Thu, 24 Sep 2015 11:22 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सभी त्योहार धूमधाम के साथ आपसी भाईचारे से मनाए जाते हैं। त्योहार आस्था का प्रतीक होते हैं। सभी लोग खुशहाल रहें त्योहार का यही महत्व है। यह बात डीएम रमेश मिश्र ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में हुई पीस कमेटी की बैठक में कही।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि कुर्बानी के बाद रक्त एवं अवशेष को नाली अथवा खुले में न फेंका जाए। एसपी उमेश सिंह ने कहा कि त्योहार के दृष्टिगत पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखी जायेगी। पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि जिले के लोग कौमी एकता की मिशाल हैं और यहां त्योहारों को सभी धर्मो के लोग मिल जुल कर मनाते है।

बैठक में एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह, एएसपी बीसी दुबे, नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन सिंह आदि मौजूद थे। उधर, पालिकाध्यक्ष मीना अग्रवाल ने बताया कि बकरीद को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को नगर की पेयजल आपूर्ति सुबह छह बजे से 11 बजे तक की जाएगी। सायंकाल की आपूर्ति शाम छह बजे से 8.30 तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें