हिंदुओं की आस्था पर कुठाराघात करने वाली फिल्म करार
दे बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नुमाइश चौराहे
पर प्रदर्शन किया तथा फिल्म पीके का पोस्टर जला फिल्म को प्रतिबंधित करने
की मांग की।
बजरंग दल जिला संयोजक अवनीश द्विवेदी ने कहा कि फिल्म में
हिंदुआें की आस्था का मजाक अभिनेता आमिर खान द्वारा उड़ाया गया है। फिल्म
में दंडवत प्रणाम, गौ ग्रास व भगवान शंकर का उपहास उड़ाया गया, इसलिए बजरंग
दल इस फिल्म का विरोध करता है एवं इसे प्रतिबंधित करने की मांग करता है।
अंकुर अवस्थी ने कहा कि फिल्मों के द्वारा लगातार हिंदू धर्म की संस्कृति
का अपमान किया जाता रहा है। उसी कड़ी में यह दु:साहस कर पीके फिल्म ने
हमारे देवी देवताओं का अपमान किया है। जिला सह संयोजक शशांक द्विवेदी ने
पीके फिल्म को पूर्णतय: प्रतिबंधित करने की बात कही है और कहा कि अब और
भारत की संस्कृति के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान
पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताआें ने नुमाइश चौराहे पर फिल्म पीके का पोस्टर
भी जलाकर अपना विरोध जताया। इस मौके पर नैमिष, अजय, देवेश मिश्रा, शिवा
द्विवेदी, नितिन सोनी, आदित्य शुक्ल, आकाश सिंह, आशीष सिंह, रोहित
द्विवेदी, आशीष बाजपेई, धर्मेंद्र और पीयूष भारद्वाज आदि मौजूद थे।