फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघौली चौराहे पर कांग्रेसियों ने लगाया जाम

Sat, 30 Jul 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
विज्ञापन
पुलिस लाइन में रोके गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान व अन्य पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल गांधी के कार्यक्रम में शुक्रवार को लखनऊ जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने जिले की सीमा से बाहर नहीं निकलने दिया। बघौली में काफिला रोकने पर कांग्रेसियों ने सड़क जाम कर हंगामा कर दिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने उन्हें जाने दिया। जिलाध्यक्ष सहित 25 पदाधिकारियों को हरदोई पुलिस लाइन में नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने लखनऊ के अंबेडकर पार्क में यूपी उद्घोष विशाल जनसंवाद कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया। राहुल गांधी की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में सभी जिलों से कांग्रेसियों को पहुंचना था। हरदोई से भी कांग्रेसी लखनऊ जा रहे थे। जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान , पार्टी प्रवक्ता डा. राजीव लोध सहित 25 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में नजरबंद कर लिया गया। यहां पर कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल अपने काफिले के साथ बघौली तक पहुंच गए। उन्हें बघौली चौराहे पर थानाध्यक्ष जावेद अहमद ने रोक लिया।

इस पर कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। शहर अध्यक्ष ने एसपी से लेकर कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व तक फोन लगाया, थानाध्यक्ष ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। इस पर भड़के कांग्रेसियों ने रोड  जाम कर दी। करीब एक घंटे तक रोड जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लाइनें लगी गईं। मामला गंभीर होते देख थानाध्यक्ष ने कांग्रेसियों को लखनऊ जाने दिया। देर शाम पुलिस लाइन में नजरबंद कांग्रेसियों को भी छोड़ दिया गया। इस दौरान ओमेंद्र वर्मा, प्रमोद चंदेल, गोपाल पांडे, रामगोपाल दीक्षित समेत काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें