सांडी। पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक युवक को पक्षी विहार के पास से पकड़ लिया। पकड़े गए युवक के पास से प्रतिबंधित कफ सिरप की 100 मिली लीटर की 200 शीशी बरामदर होने का दावा किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना पुलिस ने बदायूं के नरेना निवासी अरेंद्र पाल गुर्जर को गुरुवार को पक्षी विहार के पास से पकड़ा गया। औषधि निरीक्षक स्वागतिका घोष ने बताया कि आरोपी युवक के पास से 200 शीशी कोडिनयुक्त फेंसिडिल सिरप की मिली हैं। सिरप के चार नमूने भी लिए गए हैं, जिनकी जांच कराई जाएगी। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। बरामद प्रतिबंधित कफ सिरप का 41 हजार रुपये बाजार मूल्य है।