फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद को याद कर चढ़ाए श्रद्धा के फूल

Fri, 24 Jul 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर संसाधन केंद्र पर गुरुवार को क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के जन्म दिवस पर प्रशिक्षु टीचरों ने उनको याद कर उनके देश भक्ति का प्रण लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले ऐसे सपूत को शत शत नमन है। संसाधन केंद्र पर प्रशिक्षु टीचर प्रशिक्षक प्राप्त कर रहे हैं। गुरुवार को क्रांतिकारी चंद्र शेखर आजाद का जन्म दिन प्रशिक्षु टीचरों ने मनाया। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और देश के लिए उनके बलिदान को याद किया।

प्रशिक्षु टीचर सचिन मिश्र ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद ने जो देश भक्ति की भावना युवाओं में जलाई थी, वह जलती रहनी चाहिए। देश हित में सभी कार्य करें। वह ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे उनके कृत्य से राष्ट्र का शर्मिंदा होना पड़े। सभी देश की एकता एवं अखंडता के लिए कार्य करें। टीचर देश का निर्माता होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह विद्यार्थियों में संस्कार व देश भक्ति की भावना को विकसित करें। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर यूआरसी प्रशांत द्विवेदी, राजीव त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, अरुणेंद्र सिंह, प्रदीप निराला, सौरभ सिंह, नीरज जायसवाल, देवेश पांडेय, मयंक सिंह, पीयुष त्रिवेदी, सौरभ तिवारी ने कविता पाठ किया। इस मौके पर प्रशिक्षु टीचर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें