फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब हर मंगलवार सीएचसी-पीएचसी पर लगेंगे शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में अब हर मंगलवार को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ वेलनेस सेंटर पर पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जनपद में 2 लाख 85 हजार 890 परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य है। वृहद स्तर पर किए गए प्रयासों के बावजूद अब तक 68 हजार 336 परिवारों को ही आयुष्मान गोल्डन कार्ड जारी किए जा सके हैं। इन परिवारों में 1 लाख 58 हजार 362 लोगों को गोल्डन कार्ड जारी हुए हैं।
अब अन्य पात्र परिवारों को भी गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीएमओ डॉ. एसके रावत ने निर्देश दिए हैं कि जनपद में सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और हेल्थ वेलनेस सेंटर पर शिविर आयोजित किए जाएं। प्रत्येक मंगलवार को यहां आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। आशा व एएनएम साप्ताहिक शिविरों के बारे में गांव-गांव में लोगों को जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक लोग विशेष शिविरों का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें