फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पड़ा ताला, कोई नहीं इलाज करने वाला

विज्ञापन
फोटो-18- कछौना के महरी आयुष्मान सेंटर में लटक रहा ताला। संवाद
विज्ञापन
कछौना। मामूली बीमारियों का इलाज गांव में ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रामीण इलाकों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निर्माण कराया गया। सवाल उठा इनके संचालन का तो संचालन की जिम्मेदारी के लिए एक नया पद सृजित किया गया। इसको नाम दिया गया है सीएचओ। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को गांव में भ्रमण कर मरीजों के साथ ही जन सामान्य की स्क्रीनिंग का भी जिम्मा दिया गया है। कछौना विकास खंड में कुल 18 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ की तैनाती की गई। जमीनी हकीकत देखने के लिए संवाद न्यूज एजेंसी ने तीन अलग-अलग गांवों का जायजा लिया। इस दौरान तीनों ही जगहों पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद मिले। पता चला कि यहां तो सीएचओ की तैनाती ही नहीं है। ऐसे में ग्रामीण इलाकाें में मामूली बीमारियों का इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। पेश है एक रिपोर्ट ...
विज्ञापन



महरी में लटका मिला ताला
महरी गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना है। आरोग्य मंदिर का संचालन करने की जिम्मेदारी सीएचओ यानी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को सौंपी गई थी। यहां प्राथमिक चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाली कुछ दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई थीं। बुधवार को यहां ताला लटका मिला। जानकारी करने पर पता चला कि यहां सीएचओ ही तैनात नहीं है।



कटियामऊ में कभी-कभी खुलता ताला
कछौना विकास खंड के ही कटियामऊ में आयुष्मान आरोग्य मंदिर है। बुधवार को यहां भी सब कुछ बंद मिला। बाहर से देखने में इमारत ठीक ठाक लगी। ग्रामीणों से इसके बारे में पूछा गया तो पता चला कि कभी-कभी खुल जाता है। यहां भी कम्युनिटी हेल्थ अफसर की तैनाती नहीं है। उन्हीं के जिम्मे इसका संचालन रहता है।
विज्ञापन



बालामऊ का आरोग्य मंदिर कई माह से नहीं खुला
बालामऊ में भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर है। बुधवार को यहां भी ताला पड़ा था। आसपास कोई नजर नहीं आया तो गांव में जाकर इसके खुलने के समय के बारे में जानकारी ली। पता चला कि यह तो कई महीनों से बंद है। कम्युनिटी हेल्थ अफसर के बारे में पूछा तो बताया गया कि कई माह पहले कुछ दिनों तक आते थे फिर उनकी दूसरी जगह नौकरी लग गई।



जनपद में 504 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं। पूर्व में इनमें 356 सीएचओ की तैनाती हुई थी। विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण कर 30 सीएचओ को अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में स्थायी नौकरी मिल गई। इसलिए इन लोगों ने नौकरी छोड़ दी। तीन सीएचओ लंबे समय से गैरहाजिर हैं। इनकी बर्खास्तगी की प्रक्रिया चल रही है। 323 सीएचओ तैनात हैं। शासन के निर्देश मिलने पर अन्य जगहों पर नियुक्तियां की जाएंगी। -डॉ. पंकज मिश्रा, डिप्टी सीएमओ

फोटो-18- कछौना के महरी आयुष्मान सेंटर में लटक रहा ताला। संवाद

फोटो-18- कछौना के महरी आयुष्मान सेंटर में लटक रहा ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें