फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, नौ पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पति के दूसरी शादी रचाने की सूचना पर पहुंची थी ससुराल
विज्ञापन

- शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर ह्रदय का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। पति की दूसरी शादी होने की जानकारी पर पत्नी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर हृदय गांव पहुंच गई। शादी पर आपत्ति जताई। आरोप है कि पति ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। 17 फरवरी को हुई घटना की प्राथमिकी नौ लोगों के खिलाफ शाहाबाद कोतवाली में शुक्रवार को दर्ज हुई है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अनंग बेहटा निवासी जुबली की शादी 14 मार्च 2015 को शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर हृदय निवासी नरवीर से हुई थी। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में जुबली ने बताया कि शादी के बाद से पति और ससुरालीजन उसका उत्पीड़न करते थे। कुछ साल बाद से वह मायके में रहने लगी थी। पति समेत ससुरालीजनों से उनका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों से जुबली को पता चला कि नरवीर दूसरी शादी कर रहा है। 17 फरवरी को शादी होने के दौरान वह मौके पर पहुंच गई और आपत्ति जताई। आरोप है कि नरवीर ने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। किसी तरह बचकर वह अपने मायके पहुंची। आरोप है कि पति नरवीर, सास सुशीला देवी, ससुर बाबूराम, देवर वीर बहादुर, देवरानी रिंकी, ननद रेनू, पूजा, नीलम और अंजली उनकी और उनके आठ साल के बेटे की हत्या करना चाहते हैं, ताकि संपत्ति पर दावा न किया जाए। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति समेत नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें