फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कर्तव्यों के प्रति सजग रहें’

Tue, 08 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद का सम्मेलन कीर्ती सिंह के संयोजन में बाल विद्या भवन में हुआ। सम्मेलन में भारी संख्या में लोगोें ने भाग लिया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने सभी से सजगता से कर्तव्यों का पालन कर समाज के लोगों की हर स्तर पर मदद करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सम्मेलन का शुभारंभ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह ने किया। उन्होंने एकजुटता एवं कर्तव्य पालन पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि समाज में शिक्षा एवं एक दूसरे की मदद की भावना को तेज करके समाज के समुचित विकास एवं तरक्की के लिए कार्य करना होगा।

राष्ट्रीय महामंत्री आनंद सिंह, हर्षवर्धन सिंह और देवेंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी दान बहादुर सिंह तथा पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान ने कहा कि परमार्थवादी बन कर सर्व समाज के हितों के लिए कार्य करना है।
विज्ञापन


इस मौके पर हर वर्ष 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने, 11 मेधावी छात्रों को सम्मानित करने और आरक्षण नीति समाप्त कराने के लिए मांग करने तथा बघौली चौराहे का नाम नरपति सिंह के नाम पर किए जाने का प्रस्ताव रखे गए, जिस पर सभी ने इस ओर आवश्यक कार्रवाई की सहमति दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें