कोहरा व धुंध की वजह से रविवार को ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। कोहरे से अवध आसाम गोहाटी एक्सप्रेस समेत नौचंदी व डुप्लीकेट एक्सप्रेस सबसे अधिक देरी से स्टेशन पर पहुुंची। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अन्य ट्रेनों पर भी प्रभाव पड़ा।
हरदोई से गुजरने वाली अप और डाउन रूट की कई ट्रेनें रविवार को प्रभावित रहीं। जिनमें अप रूट पर ट्रेन संख्या 5909 गोहाटी एक्सप्रेस छह घंटे, ट्रेन संख्या 4369 त्रिवेणी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से तथा 3151 सियालदह एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से, ट्रेन संख्या 4257 काशी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं डाउन रूट की ट्रेन संख्या 3050 डुप्लिकेट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, 4208 पद्मावत एक्सप्रेस ढाई घंटे, गाड़ी संख्या 2230 लखनऊ मेल दो घंटे, ट्रेन संख्या 5652 लोहित एक्सप्रेस तीन घंटे, 4512 नौचंदी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे की देरी से हरदोई स्टेशन पर पहुंची। जिससे यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा।