फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अवध को भी लगा इक युग अयोध्या धाम होने...

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। श्रीसुंदरकांड सत्संग सेवा समिति की ओर से महाराजा सिंह पार्क में श्रीराम नवमी पर बुधवार रात कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कवियों की रचनाओं से पूरा वातावरण प्रभु श्रीराममय हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर व भाजपा नेता पारुल दीक्षित ने दीप प्रज्वलन व मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कवयित्री आकांक्षा गुप्ता ने वाणी वंदना की। प्रतापगढ़ के ओज कवि हरि बहादुर हर्ष ने राम मेरी आन-मान राम मेरे स्वाभिमान रचना सुनाई तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

प्रयागराज के हास्य कवि धनंजय शाश्वत ने मैं कैसे मान लूं कि बेरोजगारी बहुत है सुनाकर लोगों को गुदगुदाया। हरदोई के ओज कवि राजेश बाबू अवस्थी ने राम मंदिर प्रतीक हिंदुओं कि आन-बान का, राम मंदिर प्रतीक धर्मशील कीर्तिमान का, युवा कवि वैभव शुक्ल ने मन के पावन पृष्ठ भूमि पर शब्दों की तुरपाई, रायबरेली के कवि व मंच संचालक डॉ. नीरज पांडेय ने राम जी के पांवों से जुड़ाव जिसका हुआ है, लखनऊ के हास्य कवि सौरभ जायसवाल ने वैसे हंसी इस दौर में इतनी सस्ती भी नही है कविता पढ़ खूब हंसाया।
बाराबंकी के गीतकार ओम शर्मा ओम ने उनको दुनिया गिरा नहीं सकती, जो प्रभु राम के सहारे हैं गीत और हास्यकवि अजीत शुक्ल ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा बढ़कर सब त्योहारों से, पूरा भारत गूंज उठा जय श्रीराम के नारों से कविता पर श्रोताओं ने वाहवाही की। आगरा के कवि प्रमोद तिवारी ने नई सोच से, प्रगति मार्ग पर वोट हमें ले जाए कविता पढ़ी।
विज्ञापन

कवयित्री आकांक्षा गुप्ता ने अवध को भी लगा इक युग अयोध्या धाम होने में कविता सुनाई और लखनऊ के हास्य कवि चेतराम अज्ञानी ने रचनाओं से श्रोताओं को खूब हंसाया। आयोजक संतोष मिश्र ने कवियों, अतिथियों का आभार जताया। मुरारी लाल पाठक, शिव कुमार पांडेय, राजेंद्र द्विवेदी, अभिषेक गुप्ता, गीतेश दीक्षित, राजेश तिवारी, केएम अवस्थी, दीपक शुक्ल, दिव्यांशु शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें