फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
फोटो-9- जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी के पास मौजूद मृतक चंद्रिका के परिजन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम रोड पर सिकरौली गांव के पास गुरुवार की सुबह एक ऑटो में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार टड़ियावां के ग्राम जगरौली निवासी दो व्यक्ति व एक महिला घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जगरौली निवासी चंद्रिका प्रसाद (50) गुरुवार की सुबह भाई पुत्तीलाल, गांव निवासी सुनीता व चालक मित्तू के साथ ऑटो से गंगा स्नान के लिए बिलग्राम स्थित राजघाट जा रहा था। रास्ते में बिलग्राम रोड पर ग्राम सीकरौली खजुरहरा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी।
ट्रक की टक्कर लगने के बाद ऑटो सड़क पर पलट गया। चालक ऑटो से कूद गया, जबकि अन्य तीनों लोग हादसे मेें घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने चंद्रिका प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इधर, पुलिस से घटना की जानकारी मिलने के बाद बदहवास परिजन जिला अस्पताल पहुंचे गए। परिजनों ने बताया कि चंद्रिका प्रसाद विवाहित था। उसके तीन बेटे हैं, वे खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें