फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक सवार मौसा भतीजे को ऑटो ने मारी टक्कर, मौसा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राघौपुर मार्ग पर बाइक सवार मौसा भतीजे को ऑटो ने टक्कर मार दी। घटना में मौसा की मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल है। घायल को जिला अस्पताल कन्नौज में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर निवासी जगदीश (50) अपने साढ़ू के पुत्र सुभाष (20) के साथ राघौपुर के निकट सोमवार देर रात पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए बाइक से गए थे। डीजल लेकर वापस घर जाते समय राघौपुर रोड पर गढ़ी गांव की मोड़ के पास सामने से आ रहे ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को जिला अस्पताल कन्नौज में भर्ती कराया गया। यहां से जगदीश की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। परिवार में दो पुत्रियां और दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें