फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 24 केंद्रों पर होगी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा, तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के तिथि निकट आते ही तैयारियां तेज हो गई। विभाग की ओर से परीक्षा केंद्र से लेकर आवेदकों के आवागमन के विषय में भी तैयारियां की जा रही हैं। जिले में 15 हजार आवेदकों के लिए परीक्षा की तैयारियां शुरू की गई हैं।
शासन की ओर से राज्य सरकार से संबद्ध विभागाें में प्रारंभिक पात्रता की परीक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है जिससे प्रतिवर्ष परीक्षा के लिए आवेदकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिस कारण परीक्षा के लिए अधिकांश जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। इस बार प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 28 व 29 अक्तूबर को होनी है, जिसके लिए प्रत्येक जनपद से परीक्षा केंद्र के संबंध में प्रस्ताव मांगें गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 15 हजार आवेदकों के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव मांगा गया है। जिले से 24 परीक्षा केंद्रों को प्रस्तावित किया गया है। जिसमें अधिकतम 12 हजार आवेदक परीक्षा दे सकते हैं। विभाग की ओर से परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। प्रस्ताव की स्वीकृत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें