फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जिम्मेदारों ने चलाया अभियान, 274 वाहनों का चालान, 18 सीज

विज्ञापन
फोटो-18-बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक को नसीहत देते यातायात निरीक्षक प्रमोद यादव। स्रोत मीडिया
विज्ञापन
हरदोई। यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आखिरकार रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। अमर उजाला में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेकर एसपी एके मीणा के निर्देश पर चले अभियान के दौरान शहर में बिना हेलमेट बाइक चला रहे 176 बाइक चालकों का चालान किया गया। बाइक पर तीन सवारी के आरोप में भी 21 वाहनों का चालान हुआ।
विज्ञापन

बीते एक नवंबर से यातायात माह की जोरदार शुरूआत हुई थी लेकिन बाद में पूरा आयोजन जागरूकता गतिविधियों तक ही सिमट गया। बीते रविवार और शनिवार के अंक में अमर उजाला ने
यातायात नियमों की धज्जियां उड़ातीं तस्वीरों के साथ खबरें प्रकाशित की थीं। इन खबरों को संज्ञान में लेकर एसपी एके मीणा ने रविवार को ही सीओ यातायात अनुज मिश्रा और यातायात निरीक्षक प्रमोद यादव को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि कुल 274 वाहन चालकों का चालान रविवार को चलाए गए अभियान के दौरान किया गया। इसके अलावा 18 वाहनों को सीज भी किया गया। चालान के जरिये कुल 4,73,000 रुपये का जुर्माना किया गया। बिना सीट बेल्ट कार चला रहे 18 लोगों का जुर्माना करने के साथ ही बिना लाइसेंस के वाहन चला रहे 36 लोगों का चालान किया गया। मोबाइल पर बात करते समय बाइक और ई-रिक्शा चलाने में 37 लोगों का चालान हुआ। इसके अलावा पांच जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। 134 वाहनों में रिफलेक्टर लगवाए जाने का दावा भी यातायात पुलिस ने किया।

फोटो-18-बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक को नसीहत देते यातायात निरीक्षक प्रमोद यादव। स्रोत मीडिया

फोटो-18-बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक को नसीहत देते यातायात निरीक्षक प्रमोद यादव। स्रोत मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें