फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जंगली सुअर ने चाची व भतीजा को किया घायल

Sun, 12 Mar 2023 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगली सुअर ने चाची-भतीजे पर किया घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के गांव महीठा में रविवार दोपहर एक महिला अपने भतीजे को शौच कराने के लिए लेकर खेतों पर गई थी। इस दौरान एक जंगली सुअर ने उन पर हमला बोल दिया। इसमें चाची-भतीजा लहुलूहान हो गए। उनकी चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने जंगली सुअर को पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


महिला सीमा पत्नी बाबूलाल ने बताया कि वह आठ माह की गर्भवती है। दोपहर को वह अपने भतीजे सुदामा (9) पुत्र नरेश को शौच कराने के लिए खेतों पर लेकर गई थी। इस दौरान जंगली सुअर ने भतीजे पर हमला बोल दिया। सुअर ने भतीजे सुदामा को लहूलुहान कर दिया। उसे बचाने पर सुअर ने उन पर भी हमला बोल दिया। उनका शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने जंगली सुअर को घेरकर मार डाला। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि थाने पर कोई सूचना नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें