हरपालपुर। थाना क्षेत्र के बम्हटापुर नंदबाग गांव में पुरानी रंजिश में दो लोगों को लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के बम्हटापुर नंदबाग गांव निवासी अमित कुमार (25) ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह चचेरे भाई अनुराग (26) के साथ मंगलवार को रास्ते से निकल रहा था। गांव के प्रदीप मिश्रा, पप्पू मिश्रा, सियाराम व नन्हे मिश्रा गाली गलौज करने लगे। मना करने पर दोनों लोगों पर लाठी-डंडा व फावड़े से हमला बोल दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)