संडीला। नगर के एक हॉस्पिटल के एमडी के पुत्र कथिर गुप्ता ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
उत्तर प्रदेश कराटे चैम्पियन प्रतियोगिता मेरठ में हुई थी। इसमें नगर के फूल चंद्र हॉस्पिटल के एमडी डॉ. आशीष गुप्ता के पुत्र कथिर गुप्ता ने प्रतिभाग किया था। उन्होंने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
पदक मिलने पर सभी ने उनको बधाई दी। कथिर को नेशनल चैंपियन प्रतियोगिता में चयन हो गया। नेशनल प्रतियोगिता दिल्ली में एक से तीन जून को होगी।