फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रंजिश में शादी वाले घर पर हमला, दुल्हन को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। रंजिश के चलते सांडी थाना क्षेत्र के अंटवा गांव में बरात आने से कुछ देर पहले ही एक मकान पर हमला बोल दिया गया। पिता पुत्र को पीटा गया। बचाने आई होने वाली दुल्हन को भी आरोपियों ने पीट दिया।
विज्ञापन

अंटवा निवासी रामलड़ैते की पुत्री नैना (20) की शादी बृहस्पतिवार की रात में होनी है। बरात सुरसा से आनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान बृहस्पतिवार शाम लगभग छह बजे गांव के ही भैयालाल, ज्ञानी, गयालाल और घनश्याम ने राम लड़ैते के घर में रंजिश के चलते हमला बोल दिया।
आरोपियों ने राम लड़ैते और उसके पुत्र विमल को पीट दिया। दोनों को बचाने के लिए आई नैना को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। घटना को लेकर राम लड़ैते ने सांडी थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें