जोनल कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर काबिज प्रियंका। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। युवा कल्याण विभाग की ओर से हो रही जोन स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले की प्रियंका ने बाजी मारी है। गुरुवार को प्रियंका राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग्य आजमाएंगी।
जिला युवा कल्याण अधिकारी पीके मिश्रा ने बताया कि जिले के टड़ियावां ब्लॉक के गांव लोकईपुरवा की बेटी प्रियंका ने मंडल व जोनल में अपने भार वर्ग की दोनों कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। दो दिन पूर्व जोनल स्तर पर 56 किलोग्राम भार वर्ग में उसने तीन मंडलों अयोध्या व देवीपाटन को पीछे कर प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया।
अब इसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 18 फरवरी को लखनऊ में है। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि पूरे जनपद के खिलाड़ियों को प्रियंका से काफी उम्मीदें हैं।
इधर, बावन ब्लॉक प्रमुख व 10 स्क्वायर क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष समीर सिंह ने इस बालिका को 2100 रुपए की धनराशि व टी शर्ट मोमेंटो देकर सम्मानित किया।