फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गेंहू की कटाई, पराली जलाने से अस्थमा के बढ़े मामले

Wed, 23 Apr 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-30- खेत में थ्रेसिंग से कटाई के दौरान निकल रहा भूसा, धूल-मिट्टी के कण। संवाद
विज्ञापन

फोटो-31- टीबी व चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम गुप्ता। संवाद

- अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों की बढ़ गई समस्या
- भूसा और धूल-मिट्टी के कण तंदुरूस्त व्यक्ति काे भी कर रहे बीमार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। थ्रेसिंग से गेहूं की फसल की कटाई सेहत पर बुरा असर डाल रही है। फसल की कटाई में मशीन से निकलने वाले मिट्टी-धूल और भूसे के कणों ने अस्थमा और सीडीपीओ के मरीजों की समस्या बढ़ा दी है।
श्वास रोगों से संबंधित मरीज की सांस फूलने की समस्या लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। बच्चे व बुजुर्गों को हवा खराब होने के कारण श्वास संबंधित बीमारियों का ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गेहूं के फसल की कटाई अब कंबाइन व थ्रेसिंग मशीन से अधिक की जाती है। मशीन से भूसे के जो धूल-मिट्टी के कण होते हैं, वह हवा में मिल जाते हैं। हवा के साथ उड़कर यह शरीर में सांस लेने पर प्रवेश कर जाते हैं। अधिक समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर लोग सांस की बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं।
इसके अलावा फसलों के अवशेष (पराली) जलाने से आग लगाने के कारण पैदा होने वाले कण भी हवा में मिल जाने से रोगियों को दिक्कत दे रहे हैं। अस्थमा रोगियों को इस दौरान श्वास नलिकाएं प्रभावित होती हैं और नलिकाओं में सूजन आ जाती है। इससे नलिकाएं संकरी व संवेदनशील हो जाती हैं और सांस लेने पर कम हवा फेफड़ों तक पहुंचती है। अस्थमा के अटैक से मरीज को सांस लेने में परेशानी होती है।


तंदरुस्त व्यक्ति भी हो सकता है बीमार

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के टीबी व चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शिवम गुप्ता ने बताया कि अस्थमा का शिकार तंदुरूस्त व्यक्ति भी हो सकता है। धूल ज्यादा उड़ती है, इससे एलर्जी होने के साथ व्यक्ति अस्थमा का शिकार हो जाता है। भूसे के कण इतने बारीक होते हैं कि वह दिखाई नहीं देते हैं और सांस लेने पर शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। सांस लेने में दिक्कत के कई रोगी ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


मुंह ढककर ही निकले घर से बाहर
विभागाध्यक्ष डॉ. शिवम गुप्ता ने बताया कि कटाई से धूल-मिट्टी व प्रदूषण की वजह से एलर्जी से पीड़ित मरीज ज्यादा आ रहे हैं। इस दौरान उन लोगों को खास ध्यान रखना चाहिए, जिन्हें पहले ही श्वास रोग या एलर्जी की समस्या है। ऐसे लोग घर से बाहर निकले तो मुंह ढक कर रखना चाहिए। अगर पहले से ही एलर्जी या श्वास की समस्या है तो गेहूं की कटाई के दौरान विशेष सावधानी बरतें और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। बिना चिकित्सीय परामर्श दवा नहीं लेना चाहिए।

ये बरते सावधानियां
-मास्क पहनें
-घर के अंदर रहें
-नियमित दवा लें
- पर्याप्त पानी पीएं
-धूल से बचाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें