फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन प्रेरणा के तहत शिक्षकों को बताए दायित्व

विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते एआरपी वैभव सिंह चौहान। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी। चठिया बुजुर्ग गांव में स्थित संविलियन विद्यालय में सोमवार को न्याय पंचायत पंडरवा किला की शिक्षक संकुल बैठक हुई। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सतीश मिश्रा ने की। शिक्षकों को मिशन प्रेरणा के उनके दायित्व बताए गए और दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

एआरपी वैभव सिंह चौहान, अनिल मिश्र व संदीप त्रिवेदी ने मिशन प्रेरणा के तहत ई-पाठशाला, प्रेरणा सूची, तालिका और लक्ष्य पर चर्चा की।
इस दौरान नोडल शिक्षक संकुल कय्यूम अंसारी ने कक्षा छह से आठ तक के विद्यालयों में आने वाले बच्चों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किए जाने पर जोर दिया। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर अजीत प्रताप, इकरार अहमद, मनीष मिश्र, मुजीबुल महजर व अंबुज शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें