फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हत्याहरण का कायाकल्प और संडीला में स्पोट्स स्टेडियम बनवाएंगे अशोेक रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मिश्रिख से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद अशोक रावत का दिन भी समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच बीता। बधाई देने वाले सुबह से शाम तक उनसे मिलने पहुंचते रहे। इस बीच संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत में अशोक रावत ने अपने नए कार्यकाल के
विज्ञापन

लिए प्राथमिकताएं भी बताईं। अशोक रावत ने कहा कि संडीला और माधौगंज के औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार करवाने और इन इलाकों का समुचित विकास कराना प्राथमिकता में शामिल है। यह भी कोशिश होगी कि स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार इन औद्योगिक क्षेत्रों में मिले। हत्या हरण तीर्थ का कायाकल्प करवाना भी प्राथमिकता में शामिल है।
संडीला कस्बे में युवाओं के लिए एक अत्याधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कराया जाना भी अशोक रावत की प्राथमिकता में शामिल है। हरदोई लखनऊ जनपद की सीमा पर स्वीकृत हुए टेक्सटाइल पार्क का काम जल्द से जल्द शुरू कराने की हर संभव कोशिश करेंगे। लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुछ कटरी के इलाके भी है जहां बाढ़ के कारण समस्या होती है। बाढ़ से होने वाले नुकसान वाले काम तो हुए हैं, लेकिन अब इन इलाकों को विकसित करने का काम प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें