फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई :हार्ट सर्जन बनना चाहती हैं आशिका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सीबीएसई इंटर में जिले में सेकंड टॉपर आशिका सिंह ने अपनी सफलता से सभी का दिल जीत लिया है। अब वह हार्ट सर्जन बनना चाहती हैं। आशिका ने दिन भर किताब लेकर बैठे रहने वाले छात्रों को मन से पढ़ाई करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

उनका मानना है कि कम पढ़ो, लेकिन मन से पढ़ो।
आशिका बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। पिता अनुज सिंह की शहर के सिनेमा रोड पर कपड़े की दुकान है। मां पूनम सिंह गृहिणी हैं। आशिका ने विज्ञान बायलॉजी वर्ग से इंटर की परीक्षा पास की है। आशिका ने बताया कि ये उसका पसंदीदा विषय है। आशिका की सफलता से पूरे परिवार में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें