फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आशा एक किरण’ करेगा सपने पूरे

Fri, 03 Jul 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला एवं डाबर के संयुक्त तत्वावधान में तीन जुलाई को जिले के प्रेक्षागृह में आशा एक किरण शीर्षक वृहद कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मिशन फ्लेक्सीपूल को और ज्यादा बेहतर करने को दिल्ली से आकर वैज्ञानिक आशा बहुओं को टिप्स देंगी।
विज्ञापन


अपने तरीके की अनूठी व जिले के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी कार्यशाला का उद्घाटन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल करेंगे। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं को समुदाय तक और बेहतर व शीघ्रता से पहुंचाने एवं ग्रामीणों को स्वास्थ्य महकमे द्वारा प्रदत्त सुविधाओं को और बेहतर ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से अमर उजाला इस बार अनूठी व जिले के स्वास्थ्य के मद्देनजर काफी उपयोगी कार्यशाला आयोजित करने जा रहा है।

कार्यशाला का आयोजन तीन जुलाई को प्रेक्षागृह में सुबह 11 बजे से होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएम रमेश मिश्र मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता सीएमओ डा. वीके गुप्ता करेंगे। कार्यशाला में मौजूद 300 से अधिक आशा-बहुओं को उनके दायित्वों को और बेहतर ढंग से करने को ट्रेंड करने को दिल्ली से आयुर्वेदिक मेडिसिन की एमडी व प्रिंसिपल साइंटिस्ट डा. रुचि श्रीवास्तव पहुंचेगी।
विज्ञापन


आयोजकों के मुताबिक, डा. रुचिपिछले 10 वर्षों से एक प्रमुख ट्रेनर के रूप में ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने को मेट्रो सिटीज व बड़े शहरों में आयोजित स्वास्थ्य महकमे की कार्यशालाओं में पहुंचती रहती हैं। यह पहली बार होगा कि जिले में भी कार्यशाला के दौरान उनके द्वारा टिप्स दिए जाएंगे।

कार्यशाला में जिले भर से चिह्नित पांच आशा बहुओं को भी सम्मानित किया जाएगा। शेष आशा बहुओं को डाबर की तरफ से गिफ्ट हैंपर भी दिए जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि अभी भी पूरे देश में प्रदेश सरकारों द्वारा ग्रामीण स्तर पर कार्य करने वाले अहम अंगों पर धनराशि तो खर्च की जाती है, पर उनको किस दिशा में कार्य करना हैं उसका सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता।

इसके मद्देनजर स्वास्थ्य महकमे, डाबर व अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रोजेक्ट के रूप में इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा, जो जिले के स्वास्थ्य विभाग के लिए काफी अहम है। उधर, कार्यक्रम के दौरान सम्मानित होने वाली आशा बहुओं का चयन गुरुवार को कर लिया गया।

चयन वित्तीय वर्ष 14-15 में कराई गई नसबंदी संख्या के आधार पर किया गया है। नसबंदी के लिए जागरूक करने वाली बेहसारी संडीला की आशा सुनीता सिंह, सिकंदरपुर, कोथावां की सुमन शुक्ला, जोगीपुर बावन की अमिता देवी, बनी भरावन की सुशीला देवी एवं नई बस्ती माधौगंज की आशा बहु सुनीता देवी का चयन किया गया है।

उधर, अमर उजाला के साथ मिलकर अब तक जनहित में किए गए कार्यों व सहयोग के दृष्टिगत जिले के पांच चिकित्सकों को अमर उजाला की तरफ से चयनित किया गया है। चयनित चिकित्सकों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री की तरफ से शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित कराया जाएगा।

चयनित चिकित्सकों में सीएमओ डा. वीके गुप्ता, बाला जी हास्पिटल के डा. सीपी कटियार, आईएमए अध्यक्ष डा. जेके वर्मा, हरदोई नर्सिंग होम के डा. अजय अस्थाना एवं दंत चिकित्सक डा. एके सिंह शामिल हैं। इन चिकित्सकों को एक मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें