फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रात 12 बजते ही मंदिर, ठाकुरद्वारा घंटा-घड़ियाल व जयकारों के घोष से हुए गुंजायमान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। बुधवार रात 12 बजते ही घरों में भये प्रकट कृपाला दीन दयाला, यशुमति के हितकारी..., नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की, हाथी, घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की आदि भजनों साथ श्रीजी के श्रीश्याम का जन्मोत्सव मनाया गया। कान्हा के जन्मोत्सव को श्रद्धालुओं ने श्रद्धा, भक्ति, विश्वास व उल्लास मनाया। गुरुवार रात मंदिर व ठाकुरद्वारा घंटा-घड़ियाल, प्रार्थना, आरती, सहस्रार्चन से गुंजयामान रहे।
घरों में गृहस्थों ने जन्मोत्सव पर 16 कलाओं में निपुण भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी और भोग, प्रसाद के साथ तुलसीदल अर्पित किए। गुरुवार रात संत समाज व आचार्यों ने मंदिरों में जन्मोत्सव मनाया। सहस्रार्चन, भजन-कीर्तन हुए। मंदिरों में भक्तगण हाथी, घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की का उद्घोष करते रहे। लोगों ने खीरा, फूलों व अन्य सामग्री की खरीदारी की।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में भव्य आयोजन हुआ। सीओ लाइन विकास जायसवाल की देखरेख में हुए आयोजन में शामिल होने के लिए एसपी राजेश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह, सीओ हरपालपुर विनोद द्विवेदी, सीओ यातायात अंकित मिश्रा भी पहुंचे। अवंतिका झांकी ग्रुप की ओर से प्रस्तुतियां दी गईं। प्रस्तुति देने वालों में अमन, अंजली, अंकुश, अंकित और सुशील शामिल रहे।
भरावन। क्षेत्र के मंदिरों में भक्तों ने श्रीकृष्ण को पालने में झुलाकर जन्माेत्सव मनाया। जंगली शिव तीर्थ मंदिर पर संरक्षक थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्र, जागेश्वर महादेव मंदिर पर जितेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह, भानू सिंह, ओम रामवती कांवेंट पब्लिक स्कूल में प्रबन्धक रितिक सिंह, प्रधानाचार्य रिया सिंह, भुइयेश्वर महादेव मंदिर गोड़वा पर भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण को पालने में झुलाकर जन्मोत्सव मनाया व प्रसाद वितरित किया।
-
आज निकलेगी दधि कांधव यात्रा
सनातनधर्म प्रचार महासभा के अध्यक्ष व आदित्य वाहिनी के प्रांत संयोजक आचार्य सनतकुमार मिश्र ने बताया कि गुरुवार को मोहल्ला खंजाचीटोला के ठाकुरद्वारा राधाकृष्ण मंदिर पर गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। शुक्रवार को ठाकुरद्वारा से दधि कांधव निकाली जाएगी। करीब ढाई सौ साल से चली आ रही परंपरा में राधाकृष्ण व लड्डूगोपाल के विग्रह यात्रा पर निकलते हैं।
यात्रा शहर के सदर बाजार से शक्तिपीठ श्रवण देवी मंदिर, बावन चुंगी, डॉ. रामदत्त चौराहा, बड़ा चौराहा होते मंदिर पर लेगी। रवींद्रनाथ सेठ, श्रवण सेठ, नूपुर सेठ, आचार्य आदेश शुक्ल, अर्पित मिश्र आदि ने जन्मोत्सव मनाया और पूजन कार्यक्रम पंडित सुनील शास्त्री के सानिध्य में हुए।
मेरी अखियां करें इंतजार सांवरे...
माधौगंज के बाबा सिद्धनाथ जागरण पार्टी के कलाकारों ने शहब्दा में अपने भजनों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय बना दिया। भावना शुक्ला ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए है.., दुनिया में डंका बाज रहा श्याम तुम्हारे जयकारों पर भक्त खूब थिरके।
कलाकार आदित्य सिंह ने मेरी अखिया करें इंतजार सांवरे, मेरे पलकों का घर श्याम सांवरे, जोंटी स्टीफन ने मेरे कन्हैया किसको कहेगा तू मैया जिसने तुझको जन्म दिया, जिसने तुमको पाला भजन गाकर खूब तालियां बटोरी।रात बारह बजते ही नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की के साथ जन्मोत्सव मनाया गया।
आयोजक प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संजीव सिंह, मनोज सिंह, शुभम सिंह, कमल सिंह, सुरजन, सियाराम, शंकर राठौर, पूर्व प्रधान छेदीलाल, देवेंद्र सिंह आदि बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिजली कटौती ने किया मायूस
पिहानी क्षेत्र में 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन होने से जन्माष्टमी पर कस्बे में अंधेरा रहा। मंदिरों पर बिजली झालर आदि की सजावट उपयोग में नहीं आ सकी। सब स्टेशन कर्मियों ने रात ही में पिहानी-हरदोई के बीच पेट्रोलिंग कर फाल्ट ढूंढकर सुबह करीब चार बजे आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें