फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आर्य कन्या महाविद्यालय में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आर्य कन्या महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक (बीए) और परास्नातक (एमए) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार कॉलेज प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए दाखिला प्रक्रिया को बेहद सरल और सुलभ बनाने का निर्णय लिया है। पहले आओ पहले पाओ की नीति लागू होने से विद्यार्थियों को प्रवेश में आसानी होगी।
विज्ञापन




शहर में तीन महाविद्यालय संचालित हैं। इनमें एक आर्य कन्या महाविद्यालय भी है। यहां सिर्फ छात्राओं के लिए शिक्षा की व्यवस्था है। वर्तमान में महाविद्यालय में स्नातक की 360 सीटें हैं। हिन्दी साहित्य, संस्कृत साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, शिक्षा शास्त्र, अर्थ शास्त्र, प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन इतिहास, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, संगीत (गायन), भूगोल, चित्रकला आदि में शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही एमए में शिक्षाशास्त्र व अंग्रेजी विषय की भी शिक्षा की व्यवस्था है।





इस प्रकार मिलेगा प्रवेश
स्नातक में प्रवेश के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय पर एलयूआरएन संख्या लेना होगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन करना होगा और पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। पहले आओ पहले पाओ को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन




स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में योग्यता का झंझट खत्म, सीधे दाखिले की व्यवस्था
परास्नातक (एमए) में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत है। कॉलेज ने परास्नातक कक्षाओं में सीधे प्रवेश की व्यवस्था लागू की है। अब विद्यार्थियों को लंबी परामर्श या जटिल योग्यता सूचियों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत महाविद्यालय से संपर्क कर वह सीधे प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।


महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। जब तक सीटें रिक्त हैं, प्रवेश प्रक्रिया चलती रहेगी। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन है। विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। -डॉ. सुमन वर्मा, प्राचार्य, आर्य कन्या महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें