फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साली और पत्नी को गोली मारने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र के निजामपुर में बीती 19 जून को पत्नी को गोली मारकर घायल करने और साली की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल तमंचा, कारतूस और दो खोखे भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले में आरोपी के पिता और एक भाई को पहले ही साजिश रचने के आरोप में जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

बीती 19 जून को नसीरुद्दीन ने पत्नी यासमीन बानो और साली सहर बानो को पारिवारिक विवाद में गोली मार दी थी। घटना में सहर बानो की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि यासमीन बानो घायल हुई थी। सहर बानो के पिता ने नसीरुद्दीन, उसके भाइयों शमशुद्दीन और नूरद्दीन व पिता बद्दल के खिलाफ हत्या करने, जानलेवा हमला करने और हत्या करने की साजिश रचने का मामला दर्ज कराया था।
घटना के बाद से नसीरुद्दीन फरार था। इस पर पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। बुधवार को पुलिस ने सुबह साढ़े छह बजे दरियापुर बलभद्र गांव के पास से नसीरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि हत्यारोपी के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें