कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे कमजोर तबके के बुजुर्गों
को तहसील प्रशासन से कंबल की आस थी, पर कंबल वितरण न होने से उन्हें सारे
दिन इंतजार के बाद निराश होकर बैरंग लौटना पड़ा। उन्होंने डीएम से कं बल
वितरण कराने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि एसडीएम सवायजपुर
द्वारा उन्हें कंबल वितरण की जानकारी दी गई थी, पर जब मौके पर पहुंचे तो
यहां कंबल बांटने कोई नहीं आया। कहा कि इस कड़ाके की ठंड में वह दो दिन से
कंबल की आस में यहां आ रहे, पर निराशा ही मिल रही। हामिद खां, हिम्मतलाल,
किशनू, बाबूलाल आदि ने डीएम से कंबल बंटवाने की मांग की है।
उधर, एसडीएम
अशोक शुक्ला ने बताया कि ऐसी कोई सूचना उन्होंने नहीं भेजी। किसी व्यक्ति
ने उन लोगों को बहका दिया है। कहा कि जिन दो स्थानाें पर कंबल बांटने का
निर्णय लिया गया था, वहां बांट दिए गए है, फिलहाल उन्होंने दो हजार कंबलों
की डिमांड की है। उपलब्धता पर पात्रों को वितरित किए जाएंगे।