फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफर में मनमानी, धरने की चेतावनी

Wed, 28 Oct 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरवाइजरों के स्थानांतरण में नियमावली का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए सुपरवाइजर एसोसिएशन ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष ने बुधवार को सुपरवाइजर के स्थानांतरण कई किलोमीटर दूर करने पर रोष व्यक्त किया। साथ ही कई नोटिसों के बाद भी संशोधित आदेश न देने पर प्रांतीय निर्देशन में इंदिरा भवन स्थित निदेशालय के बाहर
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन करने की बात कही। एसोसिएशन के बैनर तले नलकूप के संघ भवन में सुपरवाइजरों की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने बताया कि निदेशालय ने सुपरवाइजरों का स्थानांतरण गलत तरीके से किया है। 500 से 800 किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दिए जाने से काफी दिक्कतें आ रही हैं। स्थानांतरण निरस्त कराने के लिए कई बार धरना

हुआ और नोटिस दी गई। संशोधन का आश्वासन भी दिया गया। दो माह बीतने के बावजूद अभी न तो स्थानांतरण निरस्त किया गया और न ही संशोधन हुआ। ऐसे में अब सुपरवाइजर्स एसोसिएशन दो नवंबर को  इंदिरा भवन स्थित निदेशालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी। इसमें स्थानांतरण निरस्त अथवा संशोधित कराने, स्थानांतरण विकल्प पत्र लेकर करने, विभागीय
विज्ञापन


स्थानांतरण नियमावली बनाने व गृह जनपद स्थानांतरित करने, वेतन विसंगति दूर कर मुख्य सेविका को ग्रेेड पे 2800 से उच्चीकृत करके 4800 करने तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी का ग्रेड पे 4200 से बढ़ाकर 5400 करने, पदोन्नित

प्रक्रिया पूर्ण कर तत्काल आदेश देने, संविदा पर कार्यरत मुख्य सेविकाओं को नियमित करने, एसीपी का लाभ तत्काल देने, मुख्य सेविकाओं का उत्पीड़न बंद करने, वाहन भत्ता देने की मांग की जाएगी। उन्हाेंने सभी मुख्य सेविकाओं को धरने पर प्रमुखता से शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें