पुलिस महकमे में आरक्षी व उसके समकक्ष पदों के लिए
लिखित व शारीरिक दक्षता की परीक्षा उत्तीर्ण होने वाले आवेदकों को जिले
में ही चिकित्सीय परीक्षण और शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा।
इसके लिए विभागीय अफसरों को निर्देशित कर सात सदस्यीय टीम के गठन के
निर्देश दिए गए हैं।
इस पर विभाग में तैयारियां शुरू हो गई हैं। ज्ञात
हो कि पुलिस महकमे में आरक्षी व उसके समकक्ष पदोें के लिए लिखित व शारीरिक
दक्षता की परीक्षा आयोजित की गई थी। उनका शैक्षिक प्रमाण पत्राें की जांच
और चिकित्सीय परीक्षण होना है।
इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में आवेदकों
के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच और चिकित्सीय परीक्षण किया जाना है।
जिले से आवेदन करने वाले आवेदक जो दोनों परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुके हैं।
उनका भी परीक्षण किया जाना है।
इसके लिए जिला स्तर पर सात सदस्यीय टीम का
गठन किया जाना है। भर्ती बोर्ड से जारी निर्देश के अनुसार समिति में
डीएम या कोई ऐसा अफसर जो परगना मजिस्ट्रेट रैंक के नीचे को हों वह अध्यक्ष
होगा।
इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा नामित एक डिप्टी मजिस्ट्रेट, एसपी
द्वारा नामित सीओ, डीआईओएस, जिलाधिकारी द्वारा नामित अनुसूचित जाति श्रेणी
से संबंधित अधिकारी, पिछड़ा वर्ग श्रेणी का अधिकारी और अल्पसंख्यक श्रेणी
का अधिकारी शामिल होगा। इस बाबत एसपी की ओर से जिलाधिकारी को पत्रावली भेजी
गई है।