फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के भूगोल में उलझे आवेदक

Wed, 04 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी की तृतीय सूची के चयनित आवेदकोें को चार केंद्रों से नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। नियुक्ति पत्र पाने के बाद आवेदक स्कूल की भौगोलिक स्थिति जानने में उलझ गए। देर शाम तक नियुक्ति पत्राें का वितरण जारी था।
विज्ञापन


जिले में टीईटी के तहत 3000 पदों पर नियुक्ति की जानी थी। इसके लिए प्रथम व द्वितीय सूची जारी की गई, पर इसके बाद भी पद रिक्त रह गए। इस पर तृतीय चयन सूची जारी की गई थी।

चयन सूची में शामिल आवेदकोें को मंगलवार को शहर में बनाए गए चार केंद्रों से नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। जिसके तहत कला वर्ग के पुरुष आवेदकों को बीएसए कार्यालय से, विज्ञान पुरुष आवेदकों को डायट, कला वर्ग की समस्त महिला आवेदकों को प्राथमिक स्कूल ऊंचा थोक कंपनी बाग।
विज्ञापन


समस्त विज्ञान वर्ग की महिला आवेदकों को प्राथमिक हरदेवगंज मुन्ने मियां चौराहे के पास से पदस्थापन आदेश बांटे गए। प्रभारी मनोज मिश्र ने बताया कि पहले दिन 114 आवेदक नियुक्ति पत्र ले जा चुके हैं और कुछ काउंटर पर मौजूद है। उनको नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें