फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घटते-बढ़ते वोल्टेज से फुंक रहे उपकरण, जर्जर तार बने जी का जंजाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले की नगर पंचायत गोपामऊ में विद्युत समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

नगर में लो वोल्टेज और जर्जर खंभों व तारों के कारण रोजाना घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रहती है। इससे लोगों का गर्मी में बुरा हाल है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन इसके बाद भी कोई समाधान अभी तक नहीं निकला। लोगों ने जिलाधिकारी को समस्याओं से अवगत कराते हुए विद्युत समस्या के निस्तारण की मांग की।
गर्मी शुरू होने के साथ ही गोपामऊ नगर में लगातार घटते-बढ़ते वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे घरेलू उपकरण खराब हो रहे हैं। नगर की एलटी लाइनें काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं, जो दिन में कई बार टूट जाती हैं और बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रहती है। नगर के मोहल्ला बंजारा, अचार्जन, कन्नौजी पूर्वी और बड़ी बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या लगातार बनी रहती है।
विज्ञापन

इन तारों पर विद्युत लोड पड़ता है तो तारों में आग लग जाती है। पुराने तार जर्जर होकर लटक चुके हैं। नगरवासियों ने लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए पुलिस चौकी के समीप एक अतिरिक्त 250 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। नगरवासियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। ऐसे में अब लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


मांग के बावजूद 250 केवी ट्रांसफार्मर नहीं लगा
हरदोई। गोपामऊ नगर के अवर अभियंता रजनीकांत ने बताया कि गोपामऊ नगर में 1600 से अधिक कनेक्शनों का भार कुल 10 ट्रांसफार्मर उठा रहे हैं। बस स्टॉप स्थित 400 केवी ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड होने व लाइन जर्जर होने से लोकल फॉल्ट और लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। मीटरों की जांच कराई तो लो-वोल्टेज की समस्या आई। करीब एक माह पहले ही विद्युत विभाग के स्टोर रूम को 250 केवी का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर निर्गत कराने की मांग की, लेकिन अभी तक उपलब्ध नहीं हुआ। कहा कि ट्रांसफार्मर मिल जाए तो समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें