फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरपालपुर के एडीओ सहित दो से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ग्राम पंचायत से स्थानांतरण के बाद अभी तक पंचायत के अभिलेखों को नवीन तैनाती पाए पंचायत सचिव को प्राप्त न होने पर डीपीआरओ ने हरपालपुर के सहायक विकास अधिकारी पंचायत (एडीओ) सहित दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कहा है कि एक सप्ताह में सभी अभिलेख हस्तगत कराते हुए उत्तर प्राप्त कराएं। संतोषजनक उत्तर न होने व प्राप्त न होने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सदस्य सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने वर्ष में विकास खंड हरपालपुर की ग्राम पंचायत मोहलनपुर (नत्थूखेड़ा) में वर्ष 2015-16 से 2020-21 तक के कार्यों की जांच के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया इस कार्यकाल में पंचायत सचिव के पद पर तैनात रहे एडीओ सुधांशु द्विवेदी ने स्थानांतरण के बाद नवीन तैनाती पाए पंचायत सचिव रजनीश कुमार वर्मा को अभी तक सभी अभिलेख प्राप्त नहीं हुए हैं।
वर्ष 2021-22 के अभिलेख ही तत्कालीन पंचायत सचिव सुधांशु द्विवेदी से प्राप्त हुए हैं। इससे विधायक की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत की जांच भी लंबित बनी हुई है। डीपीआरओ विनय कुमार ने बताया कि चार्ज हस्तगत कराने में शिथिलता के हरपालपुर के एडीओ इमरान अली और अभिलेख न देने पर पंचायत सचिव सुधांशु द्विवेदी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें