फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीतापुर में तैनात पंचायत सचिव से मांगा जवाब

Tue, 20 Feb 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विकास खंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत महीनकुंड की जांच में दोषी पाए गए ग्राम पंचायत अधिकारी से डीपीआरओ ने जवाब-तलब किया है। डीपीआरओ ने पंचायत सचिव को सीतापुर डीपीआरओ के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साक्ष्य सहित एक सप्ताह में जवाब मांगा है। कहा है कि जवाब प्राप्त न होने पर कार्रवाई की शासन को संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने सीतापुर के डीपीआरओ के माध्यम से जारी नोटिस में कहा है कि अहिरोरी की ग्राम पंचायत महीनकुंड की प्रधान बृजलालपुरवा निवासी गीता मिश्रा पत्नी राजेश कुमार के शिकायती पत्र पर मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक ने जांच रिपोर्ट में पंचायत सचिव धीरेंद्र कुमार को दोषी बताया है।
उन्होंने नोटिस में कहा है कि इनके बाद आए पंचायत सचिव नीरज कुमार वर्मा ने अपने जवाब में कहा है कि एक माह ही तैनाती रही है। डीपीआरओ ने बताया कि सीतापुर के डीपीआरओ के माध्यम से नोटिस जारी किया गया है। जवाब मांगा गया है। साक्ष्य सहित जवाब न आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें