फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फ ांसी लगाकर दी जान

Sat, 28 Jan 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
सांडी।  थाना क्षेत्र के मानीमऊ गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता ने पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के सदुल्लापुर गांव निवासी प्रेम किशोर ने बेटी नन्हीं (25) की शादी दो साल पहले मानीमऊ गांव निवासी राहुल पुत्र राकेश के साथ की थी। प्रेम किशोर ने बताया कि शादी के समय दहेज दिया था।

इसके बाद भी ससुरालीजन दहेज में चेन और भैंस की मांग कर रहे थे। इसके लिए उसने मना कर दिया था। इसी बात पर ससुरालीजन आए दिन नन्हीं को मारपीट का प्रताड़ित कर रहे थे। इस संबंध में नन्हीं ने कई बार फोन पर शिकायत भी की थी।
विज्ञापन


प्रेम किशोर ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे राहुल ने उसके पास फोन कर बताया था कि नन्हीं ने फांसी लगाकर जान दे दी। गांव के कुछ लोगों के साथ लगभग 12 बजे वह मानीमऊ पहुंचा था। तब पुलिस मौजूद थी और शव को उतारा जा चुका था।

राहुल का कहना था कि सुबह करीब 8 बजे नन्हीं ने कमरे में घुसकर फांसी लगा कर जान दे दी। राहुल ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने की बात से इनकार किया। एसओ संजय मौर्या ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

मृतका के पिता की तहरीर पर पति राहुल और ससुर राकेश के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया कि मामले की जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें