हिंदू सम्मेलन स्वागत समिति की अध्यक्ष कीर्ति सिंह
ने कहा कि 11 जनवरी को शहर में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें
मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज शिरकत
करेंगे। कहा कि यह सम्मेलन हिंदुओं के हितों तथा अधिकारों के प्रति
जागरूकता लाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
बाल विद्या भवन में
आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि संडीला में प्रस्तावित पशु वधशाला का
निर्माण हिंदुओं की आस्था पर करारा प्रहार है। इसके निर्माण का हर स्तर पर
पुरजोर विरोध होता रहेगा। विहिप के तत्वावधान में बाल विद्या भवन में होने
वाले इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शिरकत करेंगे।
मुख्य वक्ता के रूप में विहिप के केंद्रीय मंत्री आनंद हरबोला भाग लेंगे।
विहिप के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह तथा जिला मंत्री सुशील द्विवेदी ने कहा
कि प्रदेश सरकार हिंदुओं को बार-बार अपमानित करने का कार्य कर रही है। कहा
कि हिंदुओं की धार्मिक आस्थाओं पर प्रहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कहा
कि ईसाई मिशनरियों एवं मुसलमानों द्वारा हिंदुओं का धर्मांतरण कराने पर
तथाकथित धर्मनिरपेक्ष पार्टियां अपने मुख एवं नयन बंद किए हुए हैं। हिंदू
अपने ही देश में अपमानित हो रहा है।
पश्चिम बंगाल की सरकार अल्पसंख्यक
तुष्टिकरण के तहत विदेशी घुसपैठियों को संरक्षण प्रदान कर रही है। अब हिंदू
जागृत हो रहा है। अपने धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए हर स्तर पर
कार्य किया जाएगा। इस मौके पर विहिप के अंकुर अवस्थी, रामकुमार मिश्रा,
मिथिलेश द्विवेदी, मिथिलेश मिश्रा, सुशील त्रिपाठी आदि मौजूद थे।