बुधवार को पैसा न मिलने पर गुस्साए ग्रामीणों ने कस्बे की एसबीआई शाखा में तालाबंदी कर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक जाम लगने से आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। ग्रामीणों ने बैंक अधिकारी पर रुपये न देेने का आरोप लगाया है।
सुबह से पैसा निकालने के लिए ग्रामीण कस्बे की एसबीआई शाखा पर लाइन में खड़े थे। शाखा प्रबंधक ने बैंक में कैश न होने की बात कही। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने बैंक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बैंक में ताला डाल दिया और नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। रामकुमार, हरीराम, छोटे सिंह, मंजुल देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने शाखा प्रबंधक व कैशियर पर आरोप लगाया कि यहां दलालों को रुपया दिया जा रहा है।
दलाल सीधे अंदर जाकर चेक व कैश बिड्राल कर भुगतान ले रहे हैं। शाखा प्रबंधक ने जाम की जानकारी कोतवाल लोनार एसके राय को दी। कोतवाल लोनार व पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया और ताला खोला। हरपालपुर में एजीबी में पैसा न होने पर आक्रोशित जाम लगा दिया।
ग्रामीणों ने बैंक के सामने वाली सड़क पर जाम लगा दिया। इससे आवागमन प्रभावित रहा। जिससे आवागमन पूरी तरह से प्रभावित रहा। कस्बे की बैंक आफ इंडिया, स्टेट बैंक के एटीएम एक माह से बंद हैं। उधर, सांडी में डाकघर में एक महीने से कैश न आने से लोग परेशान रहे।
एजीबी, सहकारी बैंक को छोड़ बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, स्टेट बैंक के खाताधारकों को पैसा मिलने से राहत मिली। उधर प्रतापनगर में बैंक ऑफ इंडिया शाखा में लोगों को रुपये मिलने से उन्हें राहत मिली। ढफरापुर निवासी सुशील ने बताया कि बैंक में कई दिनों से पैसा नहीं था। आज रुपये निकल रहे हैं।