फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खफा ग्रामीणों ने की कोटा निरस्त करने की मांग

Tue, 16 Jun 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई माह से कोटेदार द्वारा राशन न देने का आरोप लगाकर टोडरपुर के कोठवा निवासी ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में धरना देकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कोटा निरस्त कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

 
इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान टोडरपुर के ग्राम कोठवा निवासी जगपाल ने बताया कि वह सभी गरीब व्यक्ति हैं और अंत्योदय एवं बीपीएल कार्डधारक भी हैं। आरोप लगाया कि राशन कोटेदार द्वारा पिछले कई माह से अनाज, मिट्टी का तेल, चीनी आदि का वितरण नहीं किया जा रहा है, जबकि राशन का उठान प्रति माह हो रहा है।

बताया कि राशन न देने का उलाहना देने पर ग्रामीणों को जान माल की धमकी भी कोटेदार द्वारा दी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन न मिलने के कारण उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है। यदि अब शीघ्र ही उनको राशन न मिला तो उनके सामने रोटी का संकट गहरा जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अब यदि जल्द ही कोटा न निलंबित किया गया तो वह लोग आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी की और जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में कोटा निलंबित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें