फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खफा लोगों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

Mon, 06 Jul 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज क्षेत्र में जमीन विवाद में लाठी-डंडे चलने से घायल महिलाओं पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महिलाओं और ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि बेनीगंज क्षेत्र के ममरेजपुर निवासी राम दुलारी (50) पत्नी राम सनेही, उसकी बहू सुनीता (30) पत्नी संतोष और उसकी चचेरी बहू सीमा (30) पत्नी राम खेलावन को गांव के तीन लोगों ने बांका मार कर घायल कर दिया था। राम दुलारी ने बताया कि उसके जानवर उन लोगों की पट्टे की जमीन पर चले गए थे।

इस पर उन लोगों ने हमला बोल दिया। सूचना संतोष ने कोतवाली में दी थी, पर पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे है और उन लोगों को जान से मारने की धमकी दी रहे हैं। इससे उनके परिवार को जान माल का खतरा है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें