फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने फंदा लगा कर की खुदकुशी

विज्ञापन
फोटो-03- रजनीश। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने बरामदे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना मंगलवार देर शाम की है। बीती फरवरी को कहासुनी के बाद पत्नी अपने पिता के साथ मायके चली गई थी। इससे पति परेशान था।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के बंजरियापुरवा निवासी रजनीश (24) खेती करते थे। पिता मुकेश ने बताया कि रजनीश की शादी बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनसरी निवासी नेहा से तीन साल पहले हुई थी। घरेलू बातों के संबंध में बीते रविवार को रजनीश और नेहा में कहासुनी हुई थी। इससे दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल तोड़ दिए थे। नेहा ने अपने पिता अवनेश को पूरी बात बताई। फिर अवनेश गांव आए। उसी दिन नेहा को लेकर ग्राम धनसरी चले गए थे।
मंगलवार शाम वह अन्य परिजनों के साथ खेत पर गए थे। देर शाम घर वापस आए। इस दौरान उन्होंने बरामदे में प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से रजनीश का शव लटका देखा। शव देखकर सभी परिजन बदहवास हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। रजनीश की कोई संतान नहीं है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें