फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल न होने पर नाराज किसानों ने मंडी में लगाया जाम

विज्ञापन
शाहाबाद मंडी में किसानों को समझाते एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कई दिन से मंडी के क्रय केंद्रों पर धान की तौल न होने से नाराज किसानों ने बुधवार को मंडी में हंगामा कर जाम लगा दिया। किसानों ने बताया कि केंद्र प्रभारी धान की उठान न होने व परिसर में जगह खाली न होने के कारण तौल न होने की बात कह रहे हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम एपी श्रीवास्तव ने किसानों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर धान उठान की व्यवस्था काफी खराब है। शाहाबाद में केंद्रों पर खरीद कर लगाए धान की राइस मिलर नियमित उठान नहीं कर रहे हैं, जिससे क्रय केंद्रों पर धान के चट्टे लग गए हैं। साथ ही केंद्रों के आसपास पास भी बोरियां लगी हैं। जगह न बचने के कारण केंद्रों पर कई दिन से खरीद बंद चल रही है। इससे नाराज किसानों ने बुधवार को मंडी में हंगामा कर दिया। किसानों ने परिसर में सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे।
एसडीएम ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को शांत कराया। एसडीएम ने केंद्र प्रभारियों से तौल न होने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि केंद्रों से संबद्ध राइस मिलों द्वारा लगभग एक सप्ताह से धान की उठान नहीं की जा रही है। जिसके चलते केंद्रों पर लगातार धान का स्टॉक बढ़ रहा है। उठान न होने के कारण केंद्रों पर जगह नहीं बची है, जिससे खरीद नहीं हो पा रही है। इस पर एसडीएम ने धान की उठान शुरू कराने के निर्देश दिए। कहा कि केंद्रों पर नियमित तौल की जाए, अगर किसानों को कोई परेशानी हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें